Blogउत्तराखंडप्रशासन

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी अगले महीने से छूट

0.81पैसे यूनिट के हिसाब से मिलेगा उपभोक्ताओं को 112करोड़

हरिद्वार।खबरों के अनुसार यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है। जिसमें यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। इस संबंध में यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे।अर्थात प्रत्येक बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मई में अनुमोदित विद्युत क्रय लागत की तुलना में वास्तविक लागत कम होने के कारण 112 करोड़ रुपये (0.81 रुपये प्रति यूनिट) की बचत दर्ज की गई। इसके आधार पर जुलाई के बिजली बिलों में यह राशि उपभोक्ताओं को राहत के रूप में लौटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us