Blog

आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील भारत की मजबूत नींव रखने वाले महान दूरदर्शी नेता थे: सोम त्यागी

आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सैनी

 

 

 

हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी और सोम त्यागी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील भारत की मजबूत नींव रखने वाले महान दूरदर्शी नेता थे।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद भारत को लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके कार्यकाल में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्योग, चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में मजबूत संस्थानों की स्थापना हुई, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों से विशेष

स्नेह रखते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर शिक्षा एवं संस्कार से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसी भावना के साथ उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कहा कि आज देश को पंडित नेहरू के लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज नेहरू जयंती पर हम संकल्प लें कि

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। देश में सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्ग की आवाज बनेंगे। नफरत नहीं, मोहब्बत और एकता का संदेश फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का योगदान भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा। उनके विचार, उनका संघर्ष और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर राजू चित्कारा, धर्मराज सैनी, जवाहर चावला, जावेद आलम, कमल सैनी, नेकीराम, शिवम वाल्मीकि, प्रेम सिंह, आनंद, अनूप, इशांत जांगीड़, सोम पाल, राजेश, अंशुल, सोनू सैनी, प्रिंस गैरोला, पप्पू, अनूप ठेकेदार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!