Blogउत्तराखंड

यहां गंदे धंधे में 6गिरफ्तार किए गए

अवैध धंधे से 4युवतियों को छुड़ाया गया

काशीपुर 21अप्रैल।  जनपद काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट  की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।पहला मामला बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के  कैफे में छापे के दौरान टीम ने दो नाबालिग जोड़े को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकडा। वहीं, रामनगर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे देह व्यापार के कथित अड्डे से चार युवतियों को मुक्त कराया गया।बाजपुर रोड पर मौजूद मॉल में चल रहे एक कैफे में अचानक की गई पुलिस विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिलने पर कैफे के सह-संचालक को त्वरित रूप से हिरासत में लिया गया। छापे की खबर फैलते ही  मॉल के पांच से ज्यादा कैफे और दो स्पा सेंटर के संचालक अपनी दुकानो को बंद करके फरार हो गए। वहीं दूसरा मामला रामनगर रोड पर  बन रही एक बिल्डिंग में भी एएचटीयू ने छापा मारा, जहां अनैतिक कार्य संचालित होने की सूचना थी टीम को मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ और तीन युवको को गिरफ्तार किया गया एवं पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें लखनऊ और कोलकाता से लाकर इस गंदे धंधे में जबरन धकेला गया। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया गिरफ्तारियां की है।

इस पूरे मामले में एएचटीयू प्रभारी बंसती आर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें संजीव कुमार, सुधीर कुमार, और सचिन को कैफे मामले में जबकि आदिल, सलमान, और खालिद को मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।( ए.स.)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us