मुद्दा गरम है

नगर निगम जमीन मामले में पूर्व आयुक्त ने आरोपों को ग़लत बताया

जमीन की कीमत से ज्यादा खरीद का लगा है आरोप

  • हरिद्वार 27अप्रैल। गत दिनों नगर निगम में सराय ग्राम में पूर्व आयुक्त वरुण चौधरी द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतु एक जमीन जो 35बीघा रही उसे स्टाम्प सहित लगभग 58करोड़ में खरीदा गया था उसे 10करोड़ से कम कीमत का होना बताया गया था। मामला मेयर किरण जैसल के समक्ष आया तो जांच कराने के लिए कहा गया। आज पूर्व आयुक्त वरुण चौधरी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इस मामले में प्रशासक से अनुमति ले ली थी, एवं पूरी प्रक्रिया विधि सम्मत रही थी जो आरोप लगाया गया है वो पूरी तरह से निराधार एवं ग़लत है।चौधरी ने कहा कि जिन्होंने ये आरोप लगाया है उन्हें कानूनी नोटिस दिया गया है, जिसके द्वारा खंडन एवं माफीनामे के लिए कहा गया है देखना है कि ये मामला कहां तक चलने वाला है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us