संजय कृष्ण उर्फ भैय्या जी के विरुद्ध हरिद्वार तीर्थ में अस्थि प्रवाह को लेकर एफ आई आर दर्ज
कथा वाचक द्वारा प्रवचन में अस्थियों से कप प्लेट बनवाये जाने वाली बात पर पुरोहित समाज में गुस्सा

बड़ीखबर#हरिद्वारवृंदावन निवासी कथावाचक संजय कृष्ण उर्फ भैय्या जी के सोशल मीडिया मंच से हरिद्वार तीर्थ नगरी के लिए दिए गए एक बयान पर पुरोहित समाज के तीर्थ पुरोहित डॉ भव्य नारायण द्वारा कोतवाली हरिद्वार में तीर्थ नगरी एवं सनातन धर्म आस्थाओं को ठेस पहुंचाने, झूठी बात से तीर्थ को बदनाम करने के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है।
डॉक्टर भव्य नारायण द्वारा बताया गया कि पुराणों में हरिद्वार की मान्यता सर्वविदित है किंतु कथा वाचक की अल्प बुद्धि के कारण अपनी कथा के मंच से सोशल मीडिया पर जारी वक्तव्य में तीर्थ पर होने वाले अस्थि प्रवाह पर बोलते हुए कहा था कि अस्थि विसर्जन एक जगह करवा कर अस्थियों को इकट्ठा कर देहरादून में कप प्लेट बनवाये जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कथा करके भक्तों को गलत ज्ञान देना सनातन परंपरा का खुला अपमान है जिसको लेकर कानूनी कार्रवाई करना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता को बटोरने वाले लोगों पर राज्य सरकार द्वारा भी कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
कथा वाचक के इस धर्म विरोधी भड़काऊ प्रवचन को लेकर पुरोहित समाज की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा द्वारा भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



