
देहरादून। सुबह घटी केदारघाटी गौरीकुंड़ क्षेत्र में घटना जिसमे पायलट सहित सात लोगों की दुखद मौत हुई थी । घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आला अधिकारी के साथ हाई लेवल बैठक कर घटना के लिए जिम्मेदार कारण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।सरकार के त्वरित एक्शन के बाद चार धाम यात्रा में हेली सेवाओ को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है।






