
देहरादून। प्रदेश में सूचना विभाग के अधिकारियों की नई तैनाती के लिए महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा तत्काल प्रभाव से तैनाती के लिए निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार में तैनात जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को वहीं पर तैनाती दी गई है। रुद्रप्रयाग में कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी पद पर भेजा गया है वहीं अहमद नदीम हल्द्वानी में मीडिया सेंटर प्रभारी पद पर रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही श्री मति भजनी को सूचना निदेशालय में सूचना अधिकारी के पद पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। वीरेश्वर तोमर तथा संजय सिंह को निदेशालय में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पद टिहरी में मनोज बर्त्वाल,चम्पावत में श्री मति आशा गोस्वामी को भेजा गया है।



