राज्य से लोककार्य हेतु भगत सिंह कोश्यारी को “पद्मभूषण 2026”
दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, शिक्षाविद्, पत्रकार एवं लोकसेवक अग्रज उत्तराखंड राज्य के जनप्रिय आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी राज्य के प्रिय साथियों के “भगत दा”को आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति महोदय,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रीयो एवं सांसदों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में “पद्मभूषण 2026″के लिए महामहिम राष्ट्रपति जी द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। राज्य के समर्पित सत्ता दल एवं विपक्ष के सर्वमान्य हस्ती85वर्षीय अवस्था में भी राज्य हित में पहाड़ से मैदान तक सभी को साथ लेकर चलने वाले भगत दा को ये सम्मान मिलने से प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य आगमन पर वृहद स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।




