Blogउत्तराखंडप्रशासनभ्रष्टाचारसंगठन

दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है: रमेश जोशी

नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण जांच में ढिलाई बरतने पर 23मई को धरना देंगे

हरिद्वार । सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए पुनः निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रमेश जोशी ने पटवारी, कानूनगो एवं तहसीलदार की कार्यप्रणाली सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भूमाफियाओं एवं अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नगर निगम भूमि घोटाला हुआ है। जनहित में घोटाले की पुनःविस्तृत जांच कर घोटाले की करोड़ों की राशि की रिकवरी की जाए। जांच का सामना कर रहे वर्षो से जनपद में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य जनपद में भेजा जाए। रमेश जोशी ने बताया कि जांच की मांग को लेकर वे 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जनपद में बाहर रह रहे लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान रमेश जोशी के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!