Blogधर्म और आस्था
आज नागपंचमी पर बागों वाले मंदिर में भक्तों का तांता
घरों में नाग देवता की पूजा पूरी दूध दान देने की परम्परा हैं

हरिद्वार। श्रावण मास में पड़ने वाली नाग पंचमी तिथि में तीर्थ की उप नगरी में स्थित देवता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दूध गंगाजल अर्पित किया।
ज्वालापुर सीमा पर भेल कारखाने के क्षेत्र में स्थित प्राचीन कथाओं के अनुसार नाग पंचमी को लेकर नाग देवता मंदिर जिसे बागों वाले महाराज के नाम से जाना जाता है आज मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दूध, प्रसाद पुष्प गंगाजल के साथ पूजा अर्चना की। बागों वाले महाराज के लिए प्रचलित है कि ये ज्वालापुर वासियों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। बुजुर्गों से सुना है कि इस मंदिर में पूजा अभिषेक करने से सर्प दोष वास्तु दोष यहां आकर दूर हो जाते हैं। सौभाग्य शाली लोगों को जोड़े के रूप में दर्शन हो जाते हैं।



