Blogअपराधएक्सक्लूसिव खबरेंपुलिस बुक
देह व्यापार के आरोप में होटल से 13गिरफ्तार किए गए
रुड़की मलकपुर चुंगी पर स्थित होटल श्री निवास का मामला

हरिद्वार।आज सुबह जनपद की सिविल लाइन पुलिस एवं एंटी ट्रैफिकिंग फॉर्स द्वारा एक होटल से संदिग्धावस्था में 8महिलाओं/युवतियों एवं 5पुरुषों को गिरफ़्तार किया है। बताया गया कि होटल में धंधा चल रहा था।
गुप्त सूचना पर सिविल लाइन पुलिस एवं एंटी ट्रैफिकिंग फॉर्स द्वारा मलक पुर चुंगी के पास होटल श्री निवास में छापा मारकर वहां से 8महिलाओं/ युवतियों के साथ 5पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो में होटल प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया है,सभी को कोतवाली लाकर चालान किया गया।साथ ही सभी को जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है ।



