Blogउत्तराखंडधर्म और आस्था
धामी ने मायादेवी हरिद्वार में छड़ी पूजन हवन किया
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपूरी जी एवं हरि गिरी जीके साथ विधायक एवं भाजपा नेता शामिल हुए

हरिद्वार।आज हरिद्वार के अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी मंदिर में छड़ी यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भगवती का पूजन किया, इसके साथ ही यज्ञ में आहुति देकर छड़ी का पूजन कर अपने कंधे पर मां माया देवी मंदिर की परिक्रमा कर इसकी शुरुआत की । इस दौरान निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंत्री हरी गिरी एवं महेश गिरी जी महाराज के साथ सभी अखाड़ों के संत महंतगण एवं नगर विधायकमदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की से प्रदीप बत्रा , भाजपा के जिलाध्यक्षआशुतोष शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे
।




