
हरिद्वार । हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र में सनकी आशिक द्वारा सरेआम सड़क पर युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतका हंसिका यादव 23वर्ष निवासी सीतापुर यू पी वर्तमान में नवोदय नगर में रह रही थी, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी युवक प्रदीप पाल निवासी सीतापुर यू पी हाल निवासी नवोदय नगर के बीच 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बताया जा रहा की इससे ही नाराज होकर आरोपी युवक ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। युवक ने नवोदय नगर में दोपहर तीन बजे सड़क पर चाकू से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जघन्य घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की खबर मिलते ही सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संज्ञान में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारीयो ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली,पुलिस आरोपी से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।



