Blogऔचक निरीक्षणप्रशासनमिलावट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही

 

 

 

 

हरिद्वार ।चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थौ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया तथा उनके नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में हर की पैडी, खडखडी व बस स्टेण्ड एंव रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानां, रेस्टोरेंट, ढाबे एवं डेरियों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी। प्रयोगशाला जांच हेतु पनीर-01, दूध-01 तथा प्रिपैयर्ड फूड का 01 नमूना लिया गया। साथ ही जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों का निवारण भी किया गया।

चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!