
हरिद्वार।दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026–27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 रिकर्व वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन बालूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में हुआ, जिसमें उत्तर क्षेत्र के करीब 90 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।
विद्यालय की ओर से अंशुल और आरव गिरी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अंशुल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने आरव गिरी के प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को निरंतर दिए जा रहे प्रोत्साहन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।





