Blogप्रशासन

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 65 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 65 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

 

 

 

 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी*।                                            हरिद्वार ।जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ईसमपाल पुत्र श्री नेकीराम निवासी पीतपुर के घर के सामने सार्वजनिक रास्ता है,इस मार्ग में पड़ोस के कुछ लोग अवैध रूप से दीवार खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। प्रार्थी ने सार्वजनिक सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य रोकने एवं उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने  के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सत्यवचन सचान,सुनील दत्त

ने दीप गंगा रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स प्लॉट 1 वेलफेयर सोसाइटी की नव निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी को कार्यभार हस्तांतरित कराया जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन दीप गंगा अपार्टमेंट,सिडकुल के निवासियों ने दीप गंगा अपार्टमेंट, सिडकुल हरिद्वार में बिल्डर द्वारा आवंटियों से किए गए वादों के अनुरूप मंदिर, कम्युनिटी सेंटर,स्विमिंग पूल,पार्क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी शिवानी पत्नी भारत भूषण निवासी तिरुपति इंक्लेव कॉलोनी ने अपने घर पर डोमेस्टिक कनेक्शन पर लगाए गए सोलर पैनल की उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जाने वाली सब्सिडी का शीघ्र भुगतान कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी ज्ञानलोक कॉलोनी गली नंबर 10 के निवासियों ने कॉलोनी के बगल में काटी गई कालोनी गगोडिया एसोसिएशन के द्वारा अपनी कॉलोनी की उचित जल निकासी न देकर,उनके घरों के पीछे छोड़ दिया है, जिस कारण घरों में गंदा पानी भर जाता है,इस समस्या को जल्द निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता समस्त क्षेत्रवासी सलेमपुर ने क्षेत्र की मुख्य सड़क की अत्यंत दयनीय और जर्जर स्थिति होने के कारण क्षेत्रवासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ,सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

 

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी*

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए शिकायतकर्ता से भी दूरभाष से वार्ता करे तथा समस्या के समाधान के लिए स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से स्वयं मिलकर उनकी समस्या का समाधान तत्परता से जाना सुनिश्चित करे।

उन्होंने 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 259 शिकायतें तथा एल 2 पर 97 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!