Blogधर्म और आस्थासंगठन

आर्य समाज बीएचईएल, हरिद्वार में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ संपन्न

11 कुंडीय यज्ञ को बढ़ाकर 18 कुंडीय महायज्ञ के रूप में आयोजित किया गया

 

 

 

 

हरिद्वार।आर्य समाज, सेक्टर-1, बीएचईएल, हरिद्वार में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

हाल ही में आयोजित आर्यवीर एवं आर्यवीरांगना दल शिविर की सफलता के उपरांत इस महायज्ञ में शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के अभिभावकों तथा पिछले एक वर्ष में आर्य समाज से जुड़े नए परिवारों को यजमान बनने का विशेष अवसर प्रदान किया गया। यजमानों की अपेक्षा से अधिक संख्या को देखते हुए पूर्व निर्धारित 11 कुंडीय यज्ञ को बढ़ाकर 18 कुंडीय महायज्ञ के रूप में आयोजित किया गया।यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में आचार्य कृष्ण देव शास्त्री एवं आचार्य योगेंद्र मेधावी ने वैदिक विधि से यज्ञ का संचालन कराया। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा, वैदिक संस्कृति, धर्माचरण, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए सभी को वैदिक जीवन-मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत शिखा का मधुर भजन हुआ l तत्पश्चात संध्या-उपासना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए यजमान परिवारों को प्रसाद स्वरूप 33 ‘सत्यार्थ प्रकाश’ ग्रंथ भेंट किए गए। लगभग 200 श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण के पश्चात भी अनेक श्रद्धालु आर्य समाज के आध्यात्मिक एवं पावन वातावरण में देर तक उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन में आर्य समाज के प्रधान डॉ बलवीर तलवार, मंत्री, मदन सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान, कृष्ण कुमार चंदवानी, आचार्य योगेंद्र मेधावी, राजवीर सिंह, ज्योति आर्य, वेदप्रकाश गौतम, सोमेश गोयल, ओ. पी. बत्रा तथा आर्य समाज की कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

कार्यक्रम में आर्य समाज, बीएचईएल के प्रधान डॉ. बलवीर तलवार, मंत्री मदन सिंह, ए सी ओहरी, राकेश कुमार चंदवानी, सीनियर सिटीजंस फोरम के सुरेश पालगे, एस के अग्रवाल, एवं ए के जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंगलकामनाओं, शांति-पाठ एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!