Blogदेहारादूनधर्म और आस्थाप्रशासनस्वास्थ्य
गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम को सरकार ने दिया राज्य मंत्री का दायित्व
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण स्वास्थ सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष बनाए गए

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा गत दिवस दायित्वों की सूची में तीर्थ पुरोहित समाज की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम को ग्रामीण स्वास्थ सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) के पद पर मनोनीत किया गया है। गौतम लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करते आ रहे हैं। एवं संघ में बचपन से जुड़े हुए हैं। गत रात्रि नए दायित्व मिलने पर पुरोहित समाज ने गौतम को सुबह से ही बधाइयां दी जा रही है। 2027के विधान सभा चुनावो से पहले दिये जा रहे दायित्वों से सत्ता दल अपनी हैट्रिक लगाने को लेकर तैयारी कर रहा है।



