Blogउत्तराखंडस्पोर्ट्स

डीपीएस दौलतपुर के खिलाड़ियों का 11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में डीपीएस दौलतपुर का प्रदर्शन

 

हरिद्वार।रोशनाबाद स्थित न्यू सेंट थॉमस अकैडमी में आयोजित 11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में डीपीएस दौलतपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का प्रेरणादायक परिचय दिया।
दक्ष सैनी ने अंडर-10 एडजस्टेबल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रचित गुप्ता (अंडर-16 इनलाइन) एवं रुद्र पटेल (अंडर-12 इनलाइन) ने रजत पदक हासिल किए।
नक्श गुप्ता (अंडर-14 इनलाइन), आर्यन यादव (अंडर-10 इनलाइन) तथा सिद्धांत (16+ इनलाइन) ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त आर्यन चौहान, अद्वित पंवार, अभिजय मित्तल, अक्षत रावत, आदिनाथ आर. नायर, सूर्यवंश चौहान, आरव पाल, अर्नव चौधरी और अर्नव सिंघल ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस उपलब्धि में कोच संजीत सिंह नेगी (डीपीएस दौलतपुर, हरिद्वार) का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने कोच एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!