Blogउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादूनप्रशासन

जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना , आपसे 33प्रश्न पूछेंगे प्रगणक

इस साइट से मिलेगी आपको एस ई आई डी

बड़ी खबर:। देहरादून प्रदेश में आज से जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए स्व-गणना की शुरुआत होने जा रही है. लोग अब पोर्टल पर 33 आसान सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं. मकानों के स्व-गणना के लिए आपको सबसे पहले जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा. इस दौरान आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा. जिसके बाद आपको एक एसई आईडी प्राप्त होगी. इस आईडी को जब जनगणना प्रगणक के घर आने पर उन्हें देना होगा. इस आईडी के माध्यम से प्रगणक नागरिकों का पूरा डेटा अपने सॉफ्टवेयर में लेकर वहीं सत्यापित करेंगे और अंतिम एंट्री दर्ज करेंगे. जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगणक 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे. कोई भी मकान मालिक विभाग की वेबसाइट se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकता है.

♦️भवन स्व-गणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल…!!

1. भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2. मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3. मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4. मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5. मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6. मकान का उपयोग
7. मकान की हालत
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार के सदस्यों की संख्या
10.परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. मकान में कमरों की संख्या
15. परिवार में विवाहित दंपति संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्रोत
17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता
18. बिजली का मुख्य स्रोत
19 . शौचालय की उपलब्धता
20 .शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. स्नानघर की उपलब्धता
23. रसोईघर (एलपीजी/पीएनजी उपयोग)
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो या ट्रांजिस्टर
26. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. लैपटॉप या कंप्यूटर
29. टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक
31. कार/जीप/वैन
32. मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!