Blogपॉलिटिकल तड़कासंगठन

समर्पित कायकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता हैं: त्यागी

यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम

हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी, मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष वंश सौदाई, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर व सार्थक ठाकुर, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस में ही ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित कायकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने बीएलए के सहयोग से संबंधित बीएलओ से मिलकर निष्पक्ष मतदाता सूची बनवाने हेतु इमानदारी से काम करें और वोट चोरी से बनने वाली भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गो का विकास कर सकती है। संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध आदि मुद्दों को जनता के बीच उठाएं। स्वागत करने वालों में निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, रिंकू, आलोक कुमार, अनंत पांडे, सागर बेनीवाल, पवन गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, दीपक कोरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!