Blogउत्तराखंडदेहारादूनभ्रष्टाचारशिक्षा
देखें :1लाख की घूस लेते शिक्षा अधिकारी विजिलेंस ने नोटों के साथ दबोचा
निजी विद्यालय में आर टी ई छात्रों के बिल के भुगतान का मामला

बड़ी खबर देहरादून। राज्य में भ्रष्टाचार के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं नया मामला देहरादून के डोईवाला विकासखंड के शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को विजिलेंस टीम द्वारा जाल बिछाकर रिश्वत लेते हुए 1लाख रूपयों के साथ धर दबोचा। बताया गया है कि ऋषिकेश के एक निजी विद्यालय में आर टी ई के अंतर्गत छात्रों के बिल को पास करने की एवज में बिष्ट द्वारा 1लाख की डिमांड की गई। जिसके बाद पीड़ित द्वारा विजिलेंस को शिकायत की गई। आरोपी को जाल बिछाकर नेपाली फार्म के पास बुलाया गया। बिष्ट अपनी कार द्वारा जैसे ही घूस की रकम हाथ में ली टीम ने घेराबंदी कर मौके से पकड़ कोतवाली रायवाला ले जाया गया, टीम द्वारा शिक्षा अधिकारी से पूछताछ जारी थी सबूतों के आधार पर आरोपी को जेल भेजा जायेगा।



