
हरिद्वार।खेल महाकुम्भ-2025 की संसदीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर के प्रतिभाशाली छात्र युवराज ने अपनी बेमिसाल ऊर्जा और कौशल से सबको प्रभावित किया। सांसद लोकसभा हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में युवराज ने वर्ग-19 में दल के साथ रस्साकशी में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का
परचम लहराया। प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी 2026 तक योग स्थलीय खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में संपन्न हुई। विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा के बीच युवराज का यह प्रदर्शन स्कूल की खेल नीति की सफलता का प्रतीक है। युवराज ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि अर्जित की। डीपीएस दौलतपुर के प्राचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने युवराज को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग मानते हैं।” स्कूल परिवार युवराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।



