Blogउत्तराखंडप्रशासन

महिला कार्मिकों को तैनाती स्थल के आसपास मिलेगी ड्यूटी

राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान, पालन नहीं करने पर शिकायत

मुनस्यारी/पिथौरागढ़। के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के पत्र का राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला कार्मिकों को तैनाती स्थल के आसपास तैनात करने के निर्देश सोमवार की देर शाम को जारी किया।जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। इससे महिलाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। शासनादेश के अनुसार जिले में महिला कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को सोमवार को पत्र लिखा था। आयोग के हस्तक्षेप के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आठ विकास खंडों के निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर महिला कार्मिकों को तैनाती स्थल के आसपास चुनाव ड्यूटी में रखना के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिला कर्मी अपने तैनाती स्थल से मतदान स्थल तक समय पर नहीं पहुंच पाती है, तो उन्हें चुनाव ड्यूटी में ना भेजा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के इस पत्र के आने के बाद महिला कार्मिकों ने राहत की सांस ली है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि चंपावत में महिला कार्मिकों को शासनादेश के अनुरूप ड्यूटी मिला है, लेकिन पिथौरागढ़ में महिला कार्मिकों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यों किया गया।
उन्होंने कहा कि विकास खंडों में तैनात निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अगर इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो वह राज्य निर्वाचन आयुक्त से निर्वाचन अधिकारियों की शिकायत करते हुए इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us