Blog

विंग कमांडर सरिता का राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मान

देहरादून स्थित 'जसवन्त सिंह मैदान' में पूर्व सैनिक देवभूमि विशाल रैली

 

हरिद्वार ‘।’मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया देहरादून द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को गढ़ी कैट, देहरादून स्थित ‘जसवन्त सिंह मैदान’ में पूर्व सैनिक देवभूमि विशाल रैली में जनपद हरिद्वार से विंग कमांडर सरिता पंवार (से.नि.) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मा० राज्यपाल ले० जनरल (से.नि.) गुरूमीत सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से.नि.), वर्तमान में जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, जो कि उत्तराखंड की पहली महिला सैनिक कल्याण अधिकारी हैं। इस संबंध में विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से.नि.) ने कहा कि ‘यह सम्मान मेरे शहीद पति की स्मृति, वीरता और देश के प्रति समर्पण को समर्पित है। यह मेरे लिये गर्व और प्रेरणा दोनो हैं कि मैं उनके आदर्शों के मार्ग पर सैनिक परिवारों और समाज की सेवा करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हूँ।

मा० राज्यपाल द्वारा अपने सम्बोधन में शहीद सैनिकों व पूर्व सैनिकों के देश के प्रति दिये गये बालिदान, त्याग, साहस व अनुशासन को स्मरण करते हुए उन्हें देश के विकास में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की गई। रैली में मा० सैनिक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार, सेना के वरिष्ठ सेवारत सैन्य अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में प्रदेश भर से आये पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us