Blogउत्तराखंड

कहां पत्नी ने पति को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले किया

बताया गया कि गृह क्लेश के चलते हुई घटी घटना

 उधमसिंहनगर 19अप्रैल। पत्नियों द्वारा पतियों को मारे जाने वाली घटनाएं निरंतर बढ़ने से समाजिक सोच रखने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया इसी के चलते जनपद के बाजपुर में एक अलग मामला सामने आया है,यहां घरेलू हिंसा के बाद पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर फरार हो गई। अब पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे ग्राम बड़ा भोज बेरिया दौलत निवासी मनिंदर सिंह का अपनी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि गुसाईं पत्नी ने अपने पति मनिंदर सिंह पर पेट्रोल छिड़क दिया। जब तक मनिंदर सिंह कुछ समझ पाता पूनम ने माचिस की तीली जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। पति के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाई। इसके बाद में मनिंदर सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल गए। जहां से डॉक्टर ने मनिंदर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।बुरी तरह से झुलसे मनिंदर सिंह की मां सरला ने बताया कि दोनों की 8 साल की बेटी है, जो कि बीमार चल रही थी। इसको लेकर मनिंदर सिंह ने अपनी पत्नी को बेटी को अस्पताल लेकर जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।               वहीं सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि पुलिस चौकी बेरिया दौलत क्षेत्र में घरेलू कहासुनी के बाद महिला के अपने पति को पेट्रोल छिड़क कर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन मौखिक शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (साभार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us