10करोड़ की जमीन 58करोड़ में खरीदी ? क्या शासन लेगा संज्ञान?
नगर निगम ने कूड़ा डालने को खरीदी सर्किल रेट से पांच गुणा ज्यादा की भूमि खरीदी का आरोप, मेयर जैसल ने मामला जांच में को भेजा:


ऊपर पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी (आई ए एस)। नीचे फोटो नगर निगम हरिद्वार की नव निर्वाचित मेयर किरण जैसल। हरिद्वार27अप्रैल2025। गतवर्ष नवंबर माह 2024 में नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय ग्राम के पास कूड़ा डालने के लिए 35बीघा जमीन खरीदी गई थी जिसके एवज में 58करोड़ रुपए सराय निवासी भू स्वामी सुमन देवी, जितेंद्र कुमार एवं धनपाल को दिए गए। निगम में उस समय नगर आयुक्त वरुण चौधरी तैनात थे।बताया जा रहा है कि जिस जमीन को खरीदा गया है वहां के वर्तमान लोकेशन के हिसाब से 10करोड़ रुपए से कम की हैं। ये मामला जैसे ही नई मेयर किरण जैसल के समक्ष आया तो त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे जांच के लिए दे दिया । आखिर क्या कार्यवाही हो सकती है ,यदि जांच में जमीन मूल्य 10करोड़ से कम हुई? मेयर जैसल क्या ये मामला न्यायालय में ले जाएंगी या शासन इस प्रकरण पर स्वयं संज्ञान लेगा ,देखना है ये प्रकरण सही है या ग़लत?



