Blogधर्म और आस्थाराष्ट्रीय
गृहमंत्री अमित शाह कल से दो दिन के तीर्थ नगरी दौरे पर
पतंजलि योगपीठ एवं शांतिकुंज शताब्दी समारोह में शामिल होंगे

हरिद्वार। देश के गृह मंत्री अमित शाह कल 21जनवरी से 22जनवरी तक दो दिवसीय देश की आध्यात्म तीर्थ नगरी में दौरे पर रहने वाले हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार कल शाम 5बजे पतंजलि योगपीठ के कार्यक्रम में रहेंगे एवं अगले दिन यानि 22जनवरी को सुबह शांतिकुंज द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीर्थनगरी में शाह का ये अब तक चौथा दौरा है। गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।



