Blogधर्म और आस्था
लेफ्टिनेंट नरवाल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

⸻
हरिद्वार 25अप्रैल।ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार, विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हरियाणा के निवासी थे और सदर्न नेवल कमान, कोच्चि में सेवारत थे। पहलगाम में हुई एक कायराना आतंकवादी घटना में वे वीरगति को प्राप्त हुए। यह अत्यंत दुखद है कि उनका विवाह मात्र चार दिन पूर्व ही हुआ था।आज उनके पिताजी द्वारा हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय, हरिद्वार द्वारा शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नगर विधायक मदन कौशिक एवं तीर्थ पुरोहित समाज एवं व्यापारीयो ने भी सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।



