Blogउत्तराखंडपुलिस बुक

अतिक्रमण हटाने में शामिल पुलिस उप निरीक्षक की ह्रदय गति रुकने पर मौत

पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

हरिद्वार। आज एक दुखद समाचार पुलिस विभाग से आया है नगर कोतवाली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना श्यामपुर में तैनात अभी प्रोन्नत अपर उप निरीक्षक वीरेंद्र गोसाई के सीने में दर्द हो गया जिन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच में मृत घोषित किया। इस खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उप निरीक्षक गोसाईं की आकस्मिक दुखद मृत्यु पर उन्हें  पुलिस कप्तान परमेंद्र डोभाल, एस पी सीटी पंकज गैरोला, सी ओ शिशुपाल सिंह नेगी, श्यामपुर थानाध्यक्ष नीतेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us