जनपद को बज रही चुनावी खतरे की घंटी को देखते हुए दो मंत्री मिल गए
राज्य गठन से लेकर पहली बार कैबिनेट में दो मंत्रीपद

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने लंबी प्रतीक्षा के बाद आगामी चुनाव 2027को देखते हुए अपने मंत्रिमंडल को बढ़ाते हुए पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह दी है।
राज्यपाल महोदय ने सभी को मंत्रीपद की शपथ दिलाई। खास बात रही कि हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक मदन कौशिक को लगातार पांच बार विधायक के अलावा पूर्व में दो बार कैबिनेट मंत्री को फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है वहीं हरिद्वार जनपद को दो मंत्री दिए गए हैं इनमें दूसरे हैं रुड़की से तीन बार के विधायक प्रदीप बत्रा को भी जगह देकर पंजाबी समाज में उठ रही मांग को तव्वजू दी,जिससे चुनावी गणित भी साधे गए हैं। हरिद्वार से मिल रही आगामी चुनाव में पार्टी के लिए बज रही खतरे की घंटी को पार्टी हाईकमान ने गंभीर लेते हुए ये निर्णय लिया। हो सकता है कि दायित्व देने का भी क्रम देखने को मिले। वैसे जनपद को राज्य गठन से लेकर पहली बार दो मंत्री दिए गए हैं। दोनों विधायकों के हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्रों में समर्थकों ने मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।मायाभूमि टाइम्स परिवार की ओर से दोनों मंत्रियो को बहुत बधाई।



