ढाई करोड़ कांवड़ियों ने गंगाजल भर प्रस्थान किया
आज के दिन तीर्थ नगरी में जाम ही जाम दिखाई दिया

हरिद्वार। आज कांवड़ मेले का चरम दिन रहाअगले दो दिनो तक विभिन्न राज्यों से डांक कांवड़ यात्रा जोर शोर से चलेंगी । इस बार प्रशासन ने डांक कांवड़ को नियंत्रण में रखने का काम किया है। तीर्थ नगरी से बाहर कर शोर मचाने वाली डीजे पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मेला प्रशासन द्वारा जारी कांवड़ियों की संख्या पर बताया है कि आज तक ढाई करोड़ कांवड़ियों ने गंगाजल भर कर अपने अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर दिया है। आगामी दिनों में ये आंकड़ा चार से साढ़े चार करोड़ तक पहुंच सकता है। राज्य सरकार,जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग मिल कर मेले को सकुशल बनाने के लिए सक्रिय दिख रहे हैं। इस बार मेले में कांवड़ियों की उग्रता उस पर पुलिस की फटाफट कार्यवाही ने बड़े घटनाक्रम को होने से बचाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मेला प्रशासन को मेले को शांतिपूर्वक तरीके से कराने की हिदायत दे रखी है जिसका असर मेले में पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से साफ साफ झलक रही है। आगामी 23को शिवरात्रि तक मेला प्रशासन अस्तित्व में है ।





