नगर निगम भूमि प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय जांच बैठाई
सचिव रणवीर सिंह देंगे मुख्यमंत्री को सही ग़लत की रिपोर्ट

देहरादून 30अप्रैल। गत दिनों नगर निगम हरिद्वार द्वारा नवंबर 2024 में सराय ग्राम में कूड़ा निस्तारण हेतु 35बीघा जमीन को कुल कीमत स्टाम्प सहित 58करोड़ में खरीदा गया था। जिसे लेकर जमीन की वास्तविक स्थिति के अनुरूप इस कीमत को ज्यादा बताया गया। साथ ही अधिकारियों पर आरोप लगाए गए, जबकि पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी द्वारा इस प्रकरण पर झूठे आरोप लगाने का आरोप बताते हुए दो पत्रकारों को नोटिस भेजा गया है। जब मामला हरिद्वार की मेयर से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया तो गत दिवस उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा राज्य में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं इसे तह तक ले जाया जायेगा एवं दुध का दूध पानी का पानी करेंगे।इस मामले में पेयजल सचिव रणवीर सिंह को गहराई से जांच कर रिपोर्ट शीघ्र देने के लिए निर्देश दिए हैं। देखना है कि ये मामला सच है या ग़लत? बताया जाता है कि राज्य स्थापना दिवस पर 70लाख रुपयों के दिए जलाए जाने पर ही तीर्थ नगर में चर्चाएं एवं दियों एवं तेल की कीमतों को लेकर बड़ी बहसा बहसी होती रही थी।





