अवैध स्नूकरों को पुलिस संरक्षण: मर्तोलिया
डीजीपी उत्तराखंड को लिखा पत्र बिना लाईसेंस के चल रहे है दो दर्जन स्नूकर

मुनस्यारी(पिथौरागढ़ )।मुनस्यारी बचाओं संघर्ष समिति ने स्थानीय पुलिस- प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि बिना लाईसेंस के दर्जन से अधिक स्नूकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में संरक्षण में दो दर्जन से अधिक स्नूकर सेंटर चल रहे हैं। डीजीपी उत्तराखंड को पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस की शिकायत की है। पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अवैध स्नूकर सेन्टर बंद नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
समिति के संयोजक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज ईमेल से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को स्थानीय पुलिस की शिकायत का पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में अवैध रूप से एक दर्जन से अधिक स्नूकर केंद्र चल रहे है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के परमिट के आधार पर सेंटर को चलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत केवल व्यवसाय होने का परमिट देता है। जिला पंचायत के लाइसेंस से किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने का वैधानिक अधिकार नहीं है। हर व्यवसायी को अपने व्यवसाय को करने का व्यवसाय के हिसाब से परमिट लेना पड़ता है।
उन्होंने दावा किया कि इन अवैध स्नूकरों का मनोरंजन विभाग या खेल विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए 24 घंटे में अधिकांश समय ये स्नूकर खुले रहते है। इनके खुलने तथा बंद होने का कोई समय नहीं है। इस सेन्टरों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे है।
कहा कि इन अवैध स्नूकर सेन्टरों में नशा पहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कहा इन स्नूकरों ने नई पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से भी इन अवैध स्नूकर सेन्टरों संचालन की शिकायत की गई थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अवैध स्नूकर सेन्टर को पुलिस संरक्षण देकर भावी पीढ़ियों को बर्बाद करने में तुली हुई है।



