Blogउत्तराखंडमुद्दा गरम है

होटल भागीरथी मेें होने वाला क्रिसमस कार्यक्रम प्रबंधन ने किया रद्द

क्रिसमस के अवसर पर हरिद्वार और हिंदू संस्कृति के विपरीत किसी कार्यक्रम का आयोजन नही किया जाना था

होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाला क्रिसमस कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को होटल प्रबंधन ने पत्रकारवार्ता कर कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की। होटल का संचालन कर रही अतिशय कंपनी के जीएम नवनीत सिंह ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब केवल भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि किसी की भावनाओं को आहत करने का प्रबंधन का कोई इरादा नहीं था। क्रिसमस के अवसर पर हरिद्वार और हिंदू संस्कृति के विपरीत किसी कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा रहा था। केवल गंगा पूजन, आरती और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। उसे भी अब रद्द कर दिया गया है। अब केवल गंगा पूजन का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि होटल में आने वाले सभी अतिथीयों का स्वागत हिंदू रीति से किया जाता है। होटल में मंदिर भी स्थापित किया गया है और अतिथीयों को गंगा पूजन की जानकारी भी दी जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुरूप ही होटल का संचालन किया जा रहा है। नवनीत सिंह ने कहा कि गंगा हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। धर्मनगरी की मान मर्यादाओं का पूरा सम्मान किया जाता है। पत्रकारवार्ता के दौरान सिक्योरिटी मैनेजर शुभम पवार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us