मुख्यमंत्री ने कहा यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो,कांवड़ मेला समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
कैलाश मानसरोवर यात्रा दल 5जौलाई से होगी यात्रा शुरू करेगा

हरिद्वार। आज मेला नियंत्रण भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कांवड़ मेला के लिए प्रशासन, पुलिस अधिकारीयो ,व्यापार मंडल धार्मिक संस्थाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो साथ ही चिकित्सा सुरक्षा एवं सफाई प्राथमिकता से संज्ञान में लिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारीयों से मेला क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखने के निर्देश दिए साथ ही कांवड़ यात्रियों से भी अपील करते हुए कहा कि यात्रा में आने पर यात्रा के नियमों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्वनि कम रखने के साथ ही कांवड़ियों को कांवड़ का आकार निर्धारित ऊंचाई से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भंडारे में खिलाने वाली संस्थाओं को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए एवं खाद्यआपूर्ति विभाग प्रशासन कोखाने की दुकानों के स्वामियों एवं कर्मचारीयों के पहचान पत्र देखने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि गत चार वर्षों से चली आ रही कांवड़ यात्रा में हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा इस बार भी की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामीकैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यात्रा दल पहुंच गया है यात्रा राज्य से आगामी 5जुलाई को आरंभ होगी।
बैठक के पश्चात धामी गंगा घाट पर यात्रियों से व्यवस्था के विषय में जाना और उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत किया। सी सी आर 


बैठक में राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी मुख्य सचिव आनंदवर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एस एस पी परमेंद्र डोभाल नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती सहित पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे तो वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग तथा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे। मेले की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सफाई करके श्रमदान किया तो एक पौधा भी लगाया।



