Blogउत्तराखंडस्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 हेतु हरिद्वार जनपद में 13 फरवरी को चयन ट्रायल

 

हरिद्वार।जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की आफिशियल यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक गोरल चौड मैदान, चम्पावत में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद हरिद्वार को भी आमंत्रण प्राप्त हुआ है। हरिद्वार टीम के चयन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 13 फरवरी 2026 को स्पार्क एकेडमी, झबीरन जट मंगलौर वॉलीबाल मैदान में अपराह्न 3:30 बजे से किया जाएगा।
खिलाड़ी का उत्तराखण्ड का चयन हेतु सभी प्रतिभागी अपने साथ जरूरी दस्तावेज जिसमें स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य दस्तावेज लाने आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us