अपराधउत्तराखंडपुलिस बुक

सावधान!इस लुटेरी दुल्हन का पुलिस ने किया खुलासा, यू पी उत्तराखंड में दर्ज कई मुकदमे

हाई कोर्ट की वकील, बिजनेस मैंन एवं अविवाहित दिखाकर लोगों को फांसती रही

उत्तराखंड अपराध ब्यूरो। लोगों को फ़साने के लिए नए नए हथकंडे अपना कर लाखों रुपए ऐंठने के धंधे को रुद्रपुर पुलिस के कप्तान मणिकांत मिश्रा द्वारा बड़ी सूझ बूझ से सुलझाते हुए एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार दीपक कक्कड़ निवासी रुद्रपुर द्वारा पुलिस को शिकायत करके बताया कि हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह रावत निवासी काशीपुर जो खुद को हाई कोर्ट की अधिवक्ता अंकिता शर्मा बन सोशल मीडिया पर परिचय हुआ बाद में शादी कर घर में आकर नए नए नाटक कर रही थी इसके एवज में 30लाख रुपए की मांग कर रही थी।कभी आत्महत्या कर परिजनों को फंसाने तो कभी हत्या करने की धमकी देने की बात कर रही थी।

पुलिस द्वारा हीना रावत को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार हीना पहले से ही शादीशुदा है एवं धोखाधड़ी करने के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं पता चला है कि हीना लोगों से बात करने के लिए कई सिमो एवं अलग अलग मोबाइल रखती थी।

एस एस पी मिश्रा के अनुसार बिजनेशमेन बन नए लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा लाखों रुपए ऐंठने का काम किया करती थी,वहीं मेट्रोमोनियल साइटों पर अविवाहित दिखाकर बातचीत करने के बहाने रुपए ऐंठने का काम हीना का काम रहा है । पुलिस ने हीना रावत से फर्जी आधार कार्ड, 50हजार रुपए नकद एवं मोबाइल सिम बरामद कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार कई पीड़ितों ने तो लोक लाज बचाने को रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी जिसके लिए हीना से पूछताछ की जाएगी। दीपक के अनुसार बताया गया है कि हीना मुकदमों से बचने के लिए तीस लाख रुपए लेकर विदेश भागने वाली थी लेकिन छानबीन में हीना का चेहरा देखने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us