हरिद्वार/12अप्रैल।आज तीर्थनगरी में विभिन्न स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। सनातन परिवार के तत्वाधान में सनातन एकत्रीकरण एवं जागरण के लिए दोपहर 3बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्राचीन कामेश्वर महादेव मंदिर (भाई जी का मंदिर)चौक बाज़ार ज्वालापुर में किया जा रहा है। शाम को 6:15pm बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठन किया जाएगा। पाठ कार्यक्रम स्थल या अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर एक साथ करने का निवेदन सभी से किया गया है। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुबह इसी कड़ी में झंडा चौक बाज़ार में 8:30am पर व्यापारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं जय श्री राम उदघोष किया। हरिद्वार, कनखल सहित जिले में कई मंदिरों तथा धार्मिक संस्थाओं ने इस आयोजन को भव्यता से मनाने की ठान ली है।