
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत
सिंह रहे:
हरिद्वार।इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने प्रो. (डॉ.) के.के. शर्मा (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर पंचकर्म विभाग, ऋषिकुल परिसर एवं अतिरिक्त प्रभार, निदेशक, मुख्य परिसर हर्रावाला) को उनकी लगभग 37 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन में आयुष विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, परिसर निदेशक ऋषिकुल प्रो. (डॉ.) डी.सी. सिंह, परिसर निदेशक प्रो गिरिराज गर्ग , प्रो. (डॉ.) अनूप गक्खड़, प्रो. (डॉ.) खेम चन्द्र शर्मा, प्रो डॉ संजय त्रिपाठी , डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. मयंक भटकोटी सहित अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में देशभर के जाने-माने पंचकर्म विशेषज्ञ, विशेषकर प्रो. डॉ यू.एस. निगम ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दो दिवसीय इस आयोजन में नवीनतम शोध, अनुभवों एवं आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण जी (माननीय कुलपति, पंतजलि आयुर्वेद विश्वविद्यालय),
प्रो. (डॉ.) अरुण त्रिपाठी जी (कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय) एवं डॉ. विजय कुमार जोगदंडे जी (अतिरिक्त सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा) सहित ऋषिकुल, गुरुकुल परिसर के सम्मानित परिसर निदेशक,प्राध्यापक ,शिक्षक गण शोधार्थी सहित बड़ी संख्या में आयुर्वेद स्नातक भी उपस्थित हुए।



