
हरिद्वार। देश के जाने माने शिक्षण संस्थान आई आई टी रुड़की की साईट को हैकर ने हैक करने की खबर से हड़कंप मच गया है।
एक निजी वेबसाइट पर छात्रों को संस्थान द्वारा दिए गए रोल नंबर को डालने से छात्रों के बेच , रूम, बैंक सहित
सभी जानकारी सामने आ जाती हैं। हजारों छात्र छात्राओं की जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाने से संस्थान के लिए खतरा बन गया है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुनीता श्री वास्तव ने बताया कि इस मामले को लेकर संस्थान के आला अधिकारियों ने साइट को हैक करने एवं साथ ही पुलिस को जानकारी भी देने के आदेश दिए हैं।



