निजी कंपनी का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6की मौत 1घायल
मृतकों में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु शामिल, जांच शुरू

देहरादून 08मई। चार धाम यात्रा शुरू होते ही राज्य के उत्तरकाशी जिलेके क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। आज सुबह गंगनानी क्षेत्र के पास एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह हेलिकॉप्टर ‘एयरोट्रांस प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का था, जो चारधाम यात्रा के तहत यात्रियों को ले जा रहा था। सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है।हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल थे। मृतकों और घायल की पहचान निम्नलिखित नामों से हुई है:विनीत गुप्ता,अरविंद अग्रवाल,विपिनअग्रवाल,पिंकीअग्रवाल,रश्मि,किशोर जाधव,कैप्टन रॉबिन सिंह (पायलट)।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों में से दो आंध्र प्रदेश और चार महाराष्ट्र के निवासी थे। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक यात्री का उपचार गंभीर स्थिति में किया जा रहा है।राज्य में इस समय चारधाम यात्रा पूरे जोरों पर है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पैदल और हेलिकॉप्टर मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार खराब हो रहा मौसम हवाई सेवाओं में बड़ी बाधा बन रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों—देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत—में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। (साभार)





