
हरिद्वार।डी.पी.एस. दौलतपुर में आठवां इंटरस्कूल रचनात्मक कला और शिल्प प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ प्रतियोगिता निर्णायक श्रीमती कामिनी भार्गव, डॉ० प्रियंका खरे, श्री सपन कुमार प्रामाणिक एवं विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव आदि ने किया।
‘अंतर-विद्यालयी कलांगन प्रतियोगिता’ डी.पी.एस. दौलतपुर में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी मानसिक, कल्पनात्मक, रचनात्मक कौशल क्षमता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर ,डी.पी.एस. दौलतपुर जूनियर कनखल के अलावा जमदग्नि स्कूल लक्सर, पुलिस मॉर्डन स्कूल रोशनाबाद व पी.ए.सी. 40वीं वाहिनी हरिद्वार,.आचार्यकुलम पतंजलि हरिद्वार, डी.पी.एस. रानीपुर, माउंट लीटेरा जी हरिद्वार,.रुड़की,.डी.पी.एस. रुड़की,.न्यू सेंट थॉमस रोशनाबाद, धूम सिंह मेमोरियल, माँ सरस्वती पब्लिक स्कूल बहादराबाद,.आर.के.एस. मेमोरियल, मोंटफोर्ट रुड़की, ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल,.जी.डी. गोयनका रुड़की, डी.ए.वी. स्कूल,.माँ आनंदमयी, स्काई वर्ड आदि विद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा लिप्पन कला, रंगोली, मेहंदी, जूट बैग और फोल्डर, पूजा थाली, कढ़ाई, चित्रकला, शिल्पकारी, कठपुतली आदि विभिन्न चित्रों की प्रस्तुति की गई। छात्रों में चित्रकला के प्रति उत्साह देखा गया। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल जी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सृजनात्मक, कल्पनात्मक कौशल व कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव जी ने कहा कि बच्चों के अंदर की प्रतिभाओं को निखारने के लिये विभिन्न शैक्षिक और सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन होना चाहिए ताकि बच्चों को अपनी अभ्यांतर कौशलों को प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।



