Blogधर्म और आस्था
महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों ने गंगा में डुबकी लगाई एवं शिव मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक
दक्षेश्वर एवं बिल्वकेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक




हरिद्वार। आज सुबह से ही हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड सहित गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई एवं तीर्थ नगरी में शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
हरिद्वार में बिल्वकेश्वर महादेव,कनखल में दक्ष प्रजापति, दरिद्रभंजन, दुःखभंजन ज्वालापुर के कामेश्वर,पाठेश्वर , सर्वेश्वर, छंगेश्वर महादेव मंदिरों में शिवभक्तों ने पूजा जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में कतारें लगी हुई हैं पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद हैं। इस पर्व के साथ ही कांवड़ मेला संपन्न हो जाएगा।





