Blogउत्तराखंडदेहारादूनशिक्षा

प्रदेश के स्कूलों में मोबाइल फोन प्रयोग पर नया आदेश जारी

स्वास्थ विभाग की गाइडलाइन को बनाया आधार

देहरादून। गत दिवस उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ विभाग की तय गाइडलाइन के अनुसार एक आदेश में सभी सरकारी विद्यालयों में मोबाइल फोन को लेकर सख्त आदेश जारी किया गया है जिसमे शिक्षण एवं विद्यालय से संबंधित कारणों में ही उपयोग करने को कहा गया है।

शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह द्वारा गत दिवस निदेशालय से जारी सख्त आदेश में शिक्षकों एवं छात्रों के लिए मोबाइल फोन को लेकर स्वास्थ विभाग की तय गाइडलाइन को आधार मानते हुए कहा गया है कि ये आदेश छात्रों के लिए शिक्षा के माहौल,मस्तिष्क एवं आंखों की रोशनी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों को भी घरों में पढ़ने वाले बच्चों पर ध्यान देने केलिए अपील करते हुए शैक्षिक एवं सामाजिक स्वच्छ वातावरण के लिए मोबाइल फोन को नियंत्रित तरीके से करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!