Blogधर्म और आस्था
महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को
जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन

हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञप्ति/संशोधन, दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।
पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 के अनुसार महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। किन्तु शासन द्वारा संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया है।
इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत् खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।




