
हरिद्वार। आज दोपहर जनपद की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हरिलोक लाल बत्ती के पास रोहतक हरियाणा के कांवड़िए प्रवीण ने चाकू से गला रेत दिया था साथ चल रहे कांवड़ियों की सतर्कता एवं मौके पर पहुंचे ज्वालापुर कोतवाल की त्वरित अस्पताल भेजने के कारण जान बचाई जा सकी।
बताया गया है कि गंगाजल लेकर जा रहे रोहतक हरियाणा निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी पत्नी के कारण चल रहे विवाद के चलते मानसिक स्थिति खराब होने पर आत्महत्या की नियत से अपना गला चाकू से रेत दिया जिससे वो घायल हो गया। साथ चल रहे साथी कांवड़ियों ने पुलिस को सूचित कर दिया त्वरित कार्रवाई में ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज अमरजीत सिंह ने कांवड़िए के लिए किसी फ़रिश्ते की तरह कांवड़िए को एम्बुलेंस से 
शीघ्र अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने घायल कांवड़िए प्रवीण के गले में टांके लगा कर एक तरह जीवन देने का काम किया है। कोतवाल अमरजीत की जिले में प्रशंसा की जा रही है साथ ही परिजनों ने पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारियों एवं सरकार का धन्यवाद किया है।



