
हरिद्वार।जगजीतपुर में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को शीतला बैंक्वेट हॉल, लक्सर रोड में होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगजीतपुर,कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पार्षद राजा गार्डन सुमित त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में सभी अतिथियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया इस अवसर पर संदीप वालिया,लोकेश मेहंदी रत्ता,राजकुमार गुप्ता,दिनेश वालिया,विधु वालिया,सुरेंद्र चौधरी,रामकुमार राजपूत,आलोक पाठक,रमेश मिश्रा,सौरभ वालिया,मधुरमोहन शर्मा,नितिन आहलूवालिया,सचिन अत्रये,गुंजन विश्नोई,एस के मिश्रा,रवि वालिया आदि, क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।
निवेदक:
जगजीतपुर व्यापार मंडल!!



