Blogप्रशासन

आपदाओं एवं रोकथाम हेतु तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Response) के संबंध में अवगत कराया गया

छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों द्वारा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया गया

 

हरिद्वार ।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि आज दिनांक 17.03.2026 को छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों द्वारा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया गया।
इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत द्वारा जनपद स्तर पर किए जाने वाले आपदा प्रबंधन के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर श्री मनोज कंडियाल द्वारा छात्रों को जनपद में संभावित/घटित होने वाली आपदाओं, उनकी रोकथाम हेतु की जाने वाली तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Response) के संबंध में अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक द्वारा आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Medical Services) एवं आपदा अस्पताल प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us