Blogउत्तराखंडसंगठनस्पोर्ट्स

अमेच्योर कबड्‌डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में कबड्‌डी की तीन दिवसीय तकनीकि कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यशाला में रैफरी बोर्ड की परीक्षा का भी किया जाएगा आयोजन

 

 

हरिद्वार । अमेच्योर कबड्‌डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में उत्तराखण्ड कबड्‌डी फेडरेशन के सौजन्य से तीर्थ स्थली हरिद्वार में आज से कबड्‌डी की तीन दिवसीय (22, 23 व 24 जून 2026) तकनीकि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रैफरी बोर्ड की परीक्षा का भी आयोजन किया जाना है।

कार्यशाला के उद्‌घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के सचिव श्री सुखवीर सिहं जी, श्री जगदीश्वर यादव जी , टेक्निकल डायरेक्टर, श्री कुलदीप गुप्ता जी टैक्निकल-चेयरमैन AKFI, श्री महेश जोशी जी अध्यक्ष कबड्‌डी संघ उत्तराखण्ड, श्री चेतन जोशी जी सचिव उत्तराखण्ड कबड्‌डी की संघ, श्री नरेन्द्रसिह रौथाण, श्री लीलानन्द सिंह राणा ,मनोज नेगी,दिनेश कैतुरा श्री श्री ऋषिपाल सिंह, श्री नितिन राठी श्री पंकज राठी, श्री विमल डबराल श्री सतीश बलूनी जी के अलावा 75 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

उद्‌घाटन अवसर पर श्री महेश जोशी जी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया व सचिव श्री चेतन जोशी जी द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर श्री जगदीश्वर यादव जी ने कबड्‌डी के तकनीकि पहलुओं पर सबका ध्यान खींचा। श्री कुलदीप गुप्ताजी ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को इस अवसर का लाभ उठाकर अन्य लोगो को लाभान्वित करना चाहिए ।इस अवसरपर प्रसिद्ध।निशानेबाज द्रोणाचार्य अवार्डी जसपाल राणा को आकस्मिक निधन भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।

दिनांक 22 व 23 जून को कबड्‌डी की तकनीकि कार्यशाला को श्री जगदीश्वर यादव जी, श्री कुलदीप गुप्ता जी व श्री एल.एन.एस. राणा जी द्वारा संचालित किया जायेगा। 24 जून को रेफरी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

आज की कार्य शाला की अध्यक्षता श्री महेश जोशी जी व संचालन, श्री एल.एन.एस. राणा जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!